फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बकाया किस्त जमा न करने पर गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्रेडिट कार्ड की बकाया किस्त जमा करने बैंक पहुंचे युवक के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से लगातार गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी अनस पुत्र इस्लामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक की हस्तिनापुर शाखा से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। समय से किस्त जमा नहीं करने के कारण वह डिफाल्टर हो गया था। सोमवार को वह क्रेडिट कार्ड की किस्त जमा करने के लिए हस्तिनापुर स्थित बैंक शाखा में गया था।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आने लगीं। आरोप है कि कॉल करने वाले लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने पूरी बात शाखा प्रबंधक को बताई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनकी ओर से ऐसी कोई कॉल नहीं की गई।पीड़ित ने थाने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सर्किल अधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें