दौराला। मिल बाजार निवासी नरेंद्र जैन के घर में मंगलवार देर रात जहरीला सांप निकलने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सांप दिखाई देते ही परिजनों ने सतर्कता बरतते हुए इसकी सूचना सरधना के एक प्रशिक्षित सांप पकड़ने वाले युवक को दी।
सूचना मिलने पर युवक मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक सांप का पकड़ लिया। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में खेतों और झाड़ियों से निकलकर सांप अक्सर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ या वन विभाग को सूचना देनी चाहिए और स्वयं सांप पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए।