फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा चाट बाजार लगवाने के लिए धरने पर बैठे वेंडर

विज्ञापन
टाउन हॉल के बाहर चाट बाजार बंद कराने के विरोध में दिया गया धरना। स्रोत-स्वयं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। टाउन हाॅल रोड पर चाट बाजार लगवाने की मांग करते हुए वेंडर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन की ओर से उन्हें अपने ठीये लगाने की अनुमति मिल गई थी। लेकिन पालिका कर्मचारियों ने ऐसा होने देने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय के गेट नंबर दो के समीप दोनों ओर कई वर्ष से चाट बाजार लगता चला आ रहा था। गत वर्ष नगर पालिका ने चाट बाजार में ठीये लगाने वालों से तहबाजारी वसूली के लिए 27.55 लाख रुपये में ठेका छोड़ा था। इस बार उक्त स्थान का सुंदरीकरण कराए जाने की बात कहते हुए पालिका ने वसूली ठेका छोड़ने से इंकार कर दिया था। एक सप्ताह पहले चाट बाजार में ठीये लगाने वालों को नोटिस जारी कर वहां से हटने के लिए कहा गया था।
पालिका की ओर से बाकायदा ई-रिक्शा पर एनाउंस कराकर वहां ठीये न लगाने की चेतावनी देते हुए ऐसा करने पर 15 अप्रैल के बाद बल प्रयोग करने की चेतावनी दी थी। पालिका की ओर से जानसठ रोड पर फ्लाईओवर के नीचे वेंडर्स को जगह देते हुए उक्त स्थान पर ठीये लगाने को कहा गया था, जिसके बाद चाट और फास्ट फूड बिक्री करने वालों ने अपने ठीये हटाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को वेंडर्स एकत्र होकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पहुंचे। उन्होंने रोजी-रोटी का हवाला देते हुए पुराने स्थान पर ही ठीये लगाने की अनुमति मांगी। रजत सैनी, संजू ने बताया कि चेयरपर्सन की ओर से ठीये लगाने की अनुमति मिल गई थी। मौके पर पहुंचे तो पालिका कर्मियों ने ईओ का आदेश बताते हुए वहां ठीये लगाने से मना कर दिया। जिस पर वे अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। रवि, श्रीचंद, रजत सैनी, मुस्तफा, पंकज, जावेद आदि शामिल रहे।


- निर्धारित जगह पर ही ठीये लगाएंगे वेंडर्स : मीनाक्षी स्वरूप
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि वेंडर्स के लिए जो जगह निर्धारित की गई है। उन्हें वहीं अपना ठीया लगाना है। जो भी कार्य होगा नियमानुसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें