फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर दौड़ रहे वाहन, पिकअप से कुचलकर कांवड़िया की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बावजूद भी कांवड़ मार्गों पर वाहन दौड़ रहे हैं। सरधना थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर नानू पुल के पास राजस्थान के अलवर जनपद के चांदौली थाने के गांव गांव डेहरा निवासी कांवड़िया लेखराम (45) को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। हादसा मंगलार सुबह हुआ और मेडिकल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, एनएच-58 पर दो सड़क हादसों में तीन कांवड़िये घायल हो गए।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, लेखराम अपने छह साथियों के साथ शुक्रवार को कांवड़ लेकर अलवर जा रहे थे। मंगलवार की सुबह अपने साथी सुनील के साथ कुछ दूरी ही चला था। जबकि उसके चार साथी पीछे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सुनील ने एंबुलेंस की मदद से घायल कांवड़िये लेखराम को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। कांवड़िये की मौत से प्रशासन में हडकंप मच गया।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की जायजा लिया। लापरवाही को लेकर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जमकर पटकार लगाई। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे सीसीटीवी की मदद से पिकअप और चालक की तलाश की जा रही है। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर हर तरह के वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

-
स्कूटी और कार की टक्कर से घायल हुए तीन कांवड़िये
दौराला। एनएच- 58 पर दौराला थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो अलग-अलग हादसों में तीन कांवड़िये घायल हो गए। तीनों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया गया। पहला हादसा मटौर कट के सामने हुआ। एक स्कूटी सवार ने दो कांवड़ियाें दिल्ली निवासी राजू और लल्लन को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कूटी सवार भाग निकला। पुलिस ने दोनों शिवभक्तों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। दूसरा हादसा कनौड़ा गांव के सामने हुआ। एक कार ने सिकंदराबाद निवासी अर्पित को टक्कर मार दी। अर्पित अपने साथी देव, शिवम, गुरु, छोटू, दीपक, गोलू के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से मेरठ की ओर आ रहा था। घायल अर्पित को दौराला के निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि दोनों ही मामलों में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय मोबाइल पर मशगूल
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर नानू पुल को संवेदनशील माना जाता है। मेरठ-करनाल नेशनल हाइवे होने के कारण बड़ी सतर्कता के साथ कांवडियों को हाइवे को पार कराना पड़ता है। लेकिन पुलिस की लापरवाही से कांवड़िये लेखराम को अपनी जान गवानी पड़ी। बावजूद इसके नानू पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी हादसे के बाद भी छांव में बैठकर मोबाइल में मशगूल दिखे। जबकि एक कांवड़िया को स्वयं ही वाहनों को देखकर रुकना पड़ा। जबकि हाल ही में कांवड़ पटरी मार्ग पर एडीजी, डीआईजी व एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान सरधना पुलिस को कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर हिदायत दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें