फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टोल बचाने के लिए जुलेढ़ा से गुजर रहे वाहन, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
सरधना। गांव जुलेढ़ा की मुख्य सड़क भारी वाहनों के आगमन से टूटी। ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर सरूरपुर के गांव भूनी में स्थित टोल प्लाजा पर शुल्क बचाने के लिए बड़े वाहन गांव जुलेढ़ा से होकर गुजर रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव का मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, भारी वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

अधिवक्ता चंद्रकेतु त्यागी ने डीएम से शिकायत करते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। त्यागी ने बताया कि करीब एक साल पहले ही गांव के मुख्य मार्ग का निर्माण हुआ था। भूनी टोल प्लाजा से बचने के चक्कर में भारी वाहन सरधना से होकर गुजरते हैं। जुल्हेड़ा गांव जाने वाला रास्ता मेरठ-करनाल हाईवे से जुड़ता है। टोल बचाने के लिए भारी वाहन चालक इस रोड का रुख करते हैं। इस कारण जुल्हेड़ा से रोजाना भारी वाहनों का आवागमन रहता है। भारी वाहनों से यह मार्ग फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिवक्ता ने डीएम से मामले की शिकायत करते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें