फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर नहीं लग रही लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। हाईवे किनारे खड़े ट्रक एवं नियमों का उल्लंघन लोगों को मौत के मुंह में ले जा रहा है। आलम यह है कि हर माह कई लोग हाईवे किनारे खड़े इन वाहनों से टकराकर मौत का शिकार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़े होते हैं ट्रक
दिन में कस्बे में नो एंट्री के चलते ट्रक चालक हाईवे किनारे दिन में गाड़ी खड़ी कर देते हैं। जिस कारण अंधेरा होते ही बहुत से वाहन चालक इन्हें नहीं देेख पाने के कारण इनसे टकरा जाते हैं। ऐसा करके लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
वलीदपुर व मटौर के सामने बने हैं ट्रक यार्ड
हाईवे निर्माण के दौरान ट्रकों को खड़ा करने के लिए एनएचएआई ने वलीदपुर एवं मटौर गांव के सामने दोनों साइड में यार्ड बनाए हैं। इसके बावजूद ट्रकों को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया जाता है। जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

हाईवे किनारे स्थित ढाबे भी जिम्मेदार
हाईवे किनारे बने ढाबे भी कहीं न कहीं हादसों के लिए लेकर जिम्मेदार हैं। हाईवे किनारे ढाबे तो हैं परंतु यहां रुकने वाले वाहनों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। जिस कारण चालक वाहनों को हाईवे किनारे खड़ा कर देते हैं। पूर्व में ढाबा संचालकों को हादसे रोकने के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए हिदायत भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें