फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावड़ में सड़क किनारे खड़े वाहन हटवाए

विज्ञापन
लावड़ - लावड़ कस्बे में अतिक्रमण हटवाती पुलिस। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए रविवार को इंचौली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में इंचौली थाना और लावड़ चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान के दौरान मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया। वहीं दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ पर रखा गया सामान भी हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पुलिस ने दुकानदारों और वाहन चालकों को सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कुमार गौरव ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों की सुविधा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें