फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 बाइक बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस भी मिले

Mon, 05 Oct 2026 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के पल्लवपुरम में पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 17 चोरी की बाइक और दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिलें, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

विज्ञापन


ललसाना चौराहे पर चेकिंग के दौरान चारों गिरफ्तार
सीओ दौराला शिव ठाकुर के अनुसार सोमवार को ललसाना चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने प्रियांशु निवासी भगवानपुर, दक्ष निवासी लावड़, आदित्य सैनी निवासी लावड़ और विराज निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। 

यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती की परीक्षा मेरठ: आठ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, दो के पैर में फ्रैक्चर; 828 ने लगाई 4.8 किमी दौड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों के पास से तमंचे और कारतूस मिले
पुलिस के अनुसार प्रियांशु और दक्ष के पास से 315 बोर के एक-एक तमंचे और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एनसी कॉलोनी स्थित खंडहरनुमा मकानों से 15 और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इस तरह कुल 17 बाइक बरामद हुईं।

मेरठ समेत तीन जिलों में करते थे वाहन चोरी
बरामद वाहनों में पल्लवपुरम और दौराला के अलावा मुजफ्फरनगर के खतौली और सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित मामलों में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धाराएं बढ़ाई हैं। वहीं, तमंचे बरामद होने पर प्रियांशु और दक्ष के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक प्रियांशु के खिलाफ पल्लवपुरम, दौराला, खतौली और देवबंद थानों में वाहन चोरी समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। दक्ष के खिलाफ आठ और आदित्य सैनी के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। चारों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें