फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच छह फरवरी तक बढ़ा वाहन प्रवेश शुल्क ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट बोर्ड की सोमवार को आपात बैठक में वाहन प्रवेश शुल्क वसूली का ठेका 61 दिन बढ़ा दिया गया। वहीं, पुराने ठेकेदार को ठेका देने का बैठक में जमकर विरोध हुआ लेकिन सीईओ ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन है कि कोरोना महामारी के चलते दो माह ठेका बढ़ाया जाए, ऐसे में ठेका बढ़ाना पड़ेगा। अब यह ठेका छह फरवरी तक रहेगा।
विज्ञापन

कैंट में 11 जगहों पर शुल्क वसूली का ठेका सात दिसंबर की रात 12 बजे खत्म हो रहा था। बैठक में ठेकेदार ने बोर्ड अधिकारियों से कोरोना के कारण ठेका अवधि 365 दिन पूरी नहीं होने की बात कहते हुए 77 दिन का ठेका बढ़ाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर बोर्ड से 56 लाख रुपये मांगे। सीईओ नवेंद्र नाथ ने ठेकेदार का प्रार्थनापत्र पढ़कर सुनाया तो कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और बोर्ड सदस्य अनिल जैन ने विरोध कर दिया। विधायक ने कहा कि 11 जगहों पर वसूली नहीं होगी। जिस व्यक्ति की वजह से कैंट बोर्ड की इतनी किरकिरी हुई है, उसे इस तरह लाभ देने का क्या मतलब है।
11 जगहों पर ठेका क्यों
बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर ने कहा कि पहले से ही बोर्ड के पास आमदनी के ज्यादा जरिए नहीं हैं। ऐसे में ठेका नहीं बढ़ाया तो राजस्व का बड़ा नुकसान होगा। सदस्य अनिल जैन ने सवाल किया कि बोर्ड अपने कर्मचारी लगाकर भी वसूली करा सकता है। इस पर सीईओ ने कहा कि बोर्ड के पास इतने नियमित कर्मचारी भी नहीं हैं कि वसूली करा सकें। डेढ़ घंटे चली बैठक में ठेकेदार की सहमति के बाद ठेका बढ़ा दिया गया। विधायक ने पूछा कि 11 जगहों पर ठेका क्यों हो रहा है। इस पर सीईओ ने कहा कि पुराने ठेके को दो माह का एक्सटेंशन दिया जा रहा है। नए ठेके की प्रक्रिया बाद में होगी, ऐसे में दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

तीन जगह शामिल नहीं होंगी
केंद्र सरकार की कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन में पुराना ठेका बढ़ाया गया है। हम लगातार रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड पर वसूली का विरोध कर रहे हैं। बोर्ड अफसरों ने आश्वस्त किया है कि नए ठेके में ये तीन प्वाइंट शामिल नहीं होंगे। मेरठ प्रशासन की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि नए ठेके में इन तीन जगहों पर वसूली नहीं की जा सकती है। -सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें