फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में 5 दिन खुले नवीन सब्जी मंडी, व्यापारियों और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच हुई बैठक, आज होगा निर्णय

Tue, 14 Jul 2020 12:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मंडी समिति कार्यालय में व्यापारियों और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच हुई बैठक
  • दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक चले सब्जी मंडी
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवीन सब्जी मंडी को सप्ताह में 5 दिन खोले जाने की मांग को लेकर सोमवार को मंडी समिति कार्यालय में व्यापारियों की सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी समिति सचिव के साथ बैठक हुई। व्यापारियों ने दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक सब्जी मंडी संचालित करने का प्रस्ताव रखा जिस पर दोनों पक्षों में अभी सहमति नहीं हो पाई है। आज मंगलवार को प्रशासन इस पर निर्णय ले सकता है।

विज्ञापन


फिलहाल प्रशासन ने सब्जी मंडी को सप्ताह में 3 दिन खोलने की अनुमति दी हुई है। जिस पर गल्ला और फल मंडी  के व्यापारी भी सहमत नहीं हैं। नवीन मंडी के सभी व्यापारी मंडी प्रशासन से पूर्व की भांति रोजाना मंडी संचालन की अनुमति मांग रहे हैं।

इस मांग को लेकर नवीन सब्जी मंडी से अशोक कुमार, पद्म सिंह सैनी, भूषण शर्मा, गल्ला मंडी से मनोज गुप्ता, गिरीश अग्रवाल और फल मंडी से हाजी इरशाद आदि ने सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार और मंडी समिति सचिव नरेंद्र कुमार के साथ बैठक की।
विज्ञापन


तीनों मंडियों के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से रोजाना मंडी खोलने की अनुमति मांगी। सप्ताह में शनिवार व रविवार लॉकडाउन होने के कारण मंडी बंद रखने का भी प्रस्ताव भी रखा। 

सिटी मजिस्ट्रेट ने 31 जुलाई तक रात 8 बजे से कर्फ्यू होने की बात कहकर मंडी का संचालन रात 12 बजे तक न होने देने की बात कही। इस दौरान सब्जी मंडी के व्यापारियों ने अपने तर्क रखे लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के प्रस्ताव पर मंगलवार को निर्णय लेने का आश्वासन दिया। हालांकि माना जा रहा है कि मंडी पांच दिन खोलने के प्रस्ताव पर सहमति बन चुकी है। लेकिन अभी समय निर्धारित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें