फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी 2018 : आसमां में दिखेगा योगी-मोदी का जादू

Mon, 22 Jan 2018 02:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर बाजार में ‌दिखा मेले सा माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर बाजारों में मेले सा माहौल रहा। लोगों ने पतंग और डोर की जमकर खरीदारी की। इस बार बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी पतंगों की मांग रही। दुकानदारों ने बताया मोदी और योगी के फोटो लगी पतंगों को ग्राहकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। रविवार को खैरनगर, आजाद रोड, बुढ़ाना गेट, ईश्वपुरी, माधवपुरम, शास्त्रीनगर, साकेत, गंगानगर, कंकरखेड़ा सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में बाजारों में खूब भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


पढ़ें : PM मोदी ने वेस्ट यूपी को दिया तोहफा, स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हुआ ये शहर

ईश्वरपुरी निवासी बनिया उस्ताद मिट्ठन लाल की तीन पीढ़ियां पतंग बनाने का कार्य कर रही हैं। वो 35 सालों से पतंग बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मोदी और योगी के फोटो लगी पतंग बना रहे हैं। वो खुद भी मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने पैसे रखने के गल्ले सहित अन्य जगहों पर मोदी के फोटो लगाए हैं। खैरनगर के दुकानदार आस मोहम्मद ने बताया मोदी और योगी की पतंगों के साथ अन्य पतंगें भी दुकान पर उपलब्ध हैं। चमगादड़ जैसे आकार वाली पतंग की कीमत ढाई सौ रुपये है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात से शाम चार बजे तक रहेगी वसंत पंचमी
वसंत पंचमी सूर्योदनी तिथि यानी आज सोमवार सुबह सात बजकर 17 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो शाम चार बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इस बीच पूर्वा भाद्र नक्षत्र परिधि योग रहेंगे। चंद्रमा मीन राशि में होगा, जो हर मामले में शुभ प्रभावी हैं। ज्योतिष भारत ज्ञान भूषण का कहना है कि वसंत पंचमी पर पीला रंग सतोगुणी प्रभाव बढ़ाने वाला होता है, इसलिए पीले रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें। साथ ही गुलाबी व सफेद रंगों का प्रयोग भी शुभकारी होता है। गहरे रंग नीले, काले, हरे, भूरे तमोगुणी प्रभाव बढ़ाते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें