श्रीजी के अभिषेक के साथ हुई शांतिधारा
मेरठ। शास्त्रीनगर डी ब्लॉक जैन मंदिर में उत्तम अकिंचन धर्म का पूजन हुआ। श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा हुई। पूजन का सौभाग्य अनिल जैन, असीम जैन, सौरभ जैन, डॉ. गौरव जैन को प्राप्त हुआ। संवेद शिखर विधान अंश जैन किया। सौधर्म इंद्र विकास जैन और हिर्देश जैन बने। 2,351 दीपों द्वारा भक्तामर विधान हुआ। इस अवसर पर नवीन जैन, देवेंद्र जैन, अजेंद्र जैन, अमित जैन, विकास जैन रहे। संवाद
रामचरित मानस पाठ के बाद निकाली यात्रा
मेरठ। सदर तेली मोहल्ला में 16 वें ग्यारह दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के दसवें दिन पहले सुबह रामचरित मानस पाठ समापन हुआ और हवन किया गया। रात्रि में शिव बारात निकाली गई। राजू आनंद और रवि खेड़ा ने पूजन किया। अंकित गोयल ने नंदी पूजन किया। शिव बारात झूमते गाते कथा स्थल पर पहुंची। गुलशन चड्डा ने बाबा का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
सपा नेताओं ने मनाया शिक्षक दिवस
मेरठ। समाजवादी पार्टी कार्यालय जेल रोड पर पूर्व उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए शिक्षक दिवस मनाया गया। इस सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी उनके द्वारा जीवन में किए गए कार्यों के विषय में बताया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार भाटी, विपिन चौधरी, कुलदीप सिंह, निरंजन सिंह, सचिन गुर्जर आदि रहे। संवाद
महिला को कैंसर मुक्त किया
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में विभागीय टीम ने 33 वर्षीय महिला रोगी को कैंसर मुक्त किया। इसके लिए मेडिकल की यह जटिल शल्य प्रक्रिया कई घंटों तक चली। यह कार्य प्रोफसर संजीव कुमार के नेतृत्व में सहायक आचार्य डाॅ. शुभम यादव, डॉ. मनीष, डॉ. ऋषभ सहित एनेस्थीसिया टीम के संयुक्त से करके दिखाई। प्राचार्य आरसी गुप्ता ने संपूर्ण टीम को शुभकामनाएं दी। संवाद
प्रदूषण मुक्त गणेश विसर्जन की मिसाल
मेरठ। शहर के बुढ़ाना गेट स्थित धर्मेश्वरनाथ मंदिर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन आज किया जाएगा। इस दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि नदी और तालाब प्रदूषण मुक्त रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया इस बार मंदिर में ड्रम रखा गया है। मंदिर में पूजन करने वाले भक्त एक एक शीशी गंगाजल की लेकर आए हैं। इसी जल से ड्रम को भरा गया है। इसमें मूर्ति का विसर्जन होगा। इसके बाद जो यह पवित्र जल होगा इसका प्रयोग पौधरोपण में किया जाएगा। संवाद
कायस्थ सभा ने मनाया शिक्षक दिवस
मेरठ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा श्रद्धापुरी आनंदम आश्रम में शिक्षक दिवस मनाया गया। डॉ. आरके भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी शिक्षक दिवस के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन तेजभान सक्सेना ने किया। इस दौरान डॉ. बीके जौहरी, डॉ. पीके सक्सेना, रुचि सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, रुचि, डॉ. कविता आदि रही। संवाद