फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वंदे भारत को नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले हुआ था संचालन, 30 फीसदी यात्री ही कर रहे सफर
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ के लोगों को लखनऊ तक नई हाईस्पीड लग्जरी वंदे भारत ट्रेन जरूर मिल गई, मगर ट्रेन के संचालन के डेढ़ महीने बाद भी मेरठ और लखनऊ दोनों ओर से अभी 30 फीसदी यात्री ही यात्रा कर रहे हैं, जिसका कारण इस ट्रेन का किराया अधिक होना और इसके कुछ समय बाद ही दोनों ओर से राज्यरानी का चलना माना जा रहा है।
नौचंदी एक्सप्रेस के सहारनपुर से संचालित होने पर मेरठ में लगातार नई ट्रेन की मांग की जा रही थी। डेढ़ महीने पहले 31 अगस्त को मेरठ से लखनऊ तक के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ हुआ था। ट्रेन के स्टॉपेज केवल मुरादाबाद और बरेली हैं। ट्रेन का समय भी सुबह राज्यरानी एक्सप्रेस के आसपास ही है। मेरठ से वंदे भारत ट्रेन संख्या 22490 सुबह 6:35 बजे लखनऊ रवाना होती है, जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस सुबह 7:05 बजे चलती है। लखनऊ से भी वापसी में दोनों के बीच केवल एक घंटे का ही अंतर है। वंदेभारत की क्षमता 530 यात्रियों की है, जिसमें 478 सीट एसी चेयर कार की और 52 एग्जीक्यूटिव की हैं। मेरठ से लखनऊ और लखनऊ से मेरठ अभी तक प्रतिदिन का हिसाब 130 से 160 यात्री ही आ रहा है। करीब 25 से 30 प्रतिशत ही यात्री इस लग्जरी ट्रेन में सफर कर रहे है।
विज्ञापन



टिकटों की ये है स्थिति
रविवार को को मेरठ से वंदेभारत गई उसमें भी यात्रियों की संख्या 163 रही। सोमवार को मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत में रविवार देर रात तक 212 यात्रियों ने सीट बुक कराई थी। एग्जीक्यूटिव में 28 सीट बुक हुई थी, 24 सीट खाली थी। सोमवार यानि आज लखनऊ से आने वाली में वंदे भारत में 148 टिकट ही बुक हुए थे। बुधवार सुबह लखनऊ जाने वाली वंदे भारत के लिए एसी चेयरकार के 110 और एग्जीक्यूटिव सीट के 16 टिकट ही बुक हुए थे। बुधवार को लखनऊ से आने वाली ट्रेन में 101 व 20 टिकट बुक हुए थे। गुरूवार सुबह मेरठ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन में एसी चेयरकार के 106 और एग्जीक्यूटिव सीट के 19 टिकट बुक हुए थे। गुरूवार को मेरठ आने वाली वंदेभारत के एसी चेयरकार के 100 और एग्जीक्यूटिव सीट 18 टिकट ही बुक हुए थे।
विज्ञापन



महंगा किराया बड़ा कारण
वंदे भारत में एसी चेयरकार का टिकट लखनऊ तक 1355 रुपये है, जबकि राज्यरानी का टिकट 645 है। राज्यरानी में थर्ड एसी का टिकट 790 और सेकंड एसी का टिकट 1100 रुपये का है जबकि वंदे भारत में एग्जीक्यूटिव क्लास का टिकट 2415 रुपये है। इसके अलावा वंदे भारत और राज्यरानी में लखनऊ और मेरठ पहुंचने में केवल एक घंटे का अंतर है। इस कारण भी यात्री वंदे भारत में यात्रा करने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें