फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगला एजदी धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला एजदी के धार्मिक स्थल के परिसर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इस घटना से ग्रामीणों और प्रबंध समिति के सदस्यों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फलावदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रबंध समिति सदस्यों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने बरामदे के पिलर और परिसर में रखी बेंच तोड़ीं। उन्होंने धार्मिक स्थल के मुख्य दो दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया। ग्रामीणों के अनुसार, धार्मिक स्थल की धार्मिक एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण और समिति सदस्य एकत्र हुए। उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायती देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। इस दौरान नरेश कुमार, कपिल कुमार, विनय कुमार, संजीव, निशांत कुमार, ओमवीर सिंह, नीरज कुमार, सुभाष, तुषार, रमेश आदि मौजूद थे। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में लगी है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें