फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखियों में दिखा संस्कार और सेवा भाव, बच्चों ने मनाया यादगार रक्षाबंधन

विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्राओं ने एसडीएम को राखी बांधी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा विविध रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना रहा।
एसजी वर्ल्ड स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने रंगबिरंगी राखियों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक संजय चौधरी व प्रधानाचार्य डॉ. रुचि गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छात्राएं डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में सरधना थाने पहुंचीं और एसएचओ प्रताप सिंह व पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को राखी बांधी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल आदर्श नगर में राखी निर्माण और रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने अपने सहपाठियों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु और कल्याण की कामना की। प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने रक्षाबंधन को प्रेम और विश्वास का प्रतीक बताते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
बरनावा रोड स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। राखी बनाओ, फोटो फ्रेम निर्माण और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। उप प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल ने छात्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने बनाई राखियां

रोहटा। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक भावना को दर्शाते हुए सुंदर-सुंदर राखियां बनाई। विद्यालय के प्रबंधक संदीप चौधरी, रजत देशवाल, शालू मलिक और प्रधानाचार्य शैंकी कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम विद्यालय में उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

सरधना। सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्राओं ने एसडीएम को राखी बांधी। संस्थान

सरधना। सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्राओं ने एसडीएम को राखी बांधी। संस्थान

सरधना। सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्राओं ने एसडीएम को राखी बांधी। संस्थान

सरधना। सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्राओं ने एसडीएम को राखी बांधी। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें