सरधना। अशोका एकेडमी की छात्राओं ने डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह को राखी बांधी। संस्थान
सरधना। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अशोका एकेडमी की छात्राओं ने शुक्रवार को एक अनूठी पहल करते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह एवं एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को राखी बांधकर अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। छात्राओं ने अधिकारियों को राखी बांधते समय मंगल तिलक किया और मिठाई खिलाई। दोनों अधिकारियों ने बच्चियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए सुंदर उपहार भेंट किए और उनकी रक्षा व सुरक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधक यश कौशिक, प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी, मीनाक्षी जायसवाल, अमित पुंडीर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और छात्राओं की इस पहल की सराहना की।
वहीं, साई इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में उनके ऑफिस में भेंट की। एसपी सिटी ने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर दिया। इस अवसर पर मानवी, खुशी, अंशिका, वीरा, पीहू, खुशी, स्नेहलता, हिमांशी, इरा आदि मौजूद रही। प्रिंसिपल डॉ. पूजा शर्मा, वीना विहान ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई दी।