फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइंस के लिए सजे बाजार, फूलों और उपहारों के साथ होगा प्यार का इजहार, ये दिन होंगे खास

Thu, 06 Feb 2020 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
valentines day
प्यार की कश्ती में सवार होकर चलने वालों के लिए हाल-ए-दिल बयां करने का मौसम आ गया है। हिंदी कैलेंडर के मुताबिक बसंत ऋतु यानि मधुमास। हिंदी कवियों ने गद्य, पद्य साहित्य की दोनों शैलियों में बसंत को शृंगार रस में सजाकर प्रस्तुत किया। बसंत ऋतु को माह-ए- मोहब्बत कहा।

अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक भी 14 फरवरी वैलेंटाइंस डे यानि दोस्ती और प्यार का दिन। दोस्ती और प्यार के इस माहौल की शुरूआत 7 फरवरी से हो रही है। 7 फरवरी से शुरू हो रहे वैलेंटाइंस वीक की रौनक बाजारों में बिखरने लगी है। गिफ्ट गैलरी, दुकानों और शोरूमों पर वैलेंटाइंस डे के लिए उपहार सज चुके हैं, जिसकी खरीदारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
चॉकलेट - फोटो : अमर उजाला
जरूरत की चीजें भी करें गिफ्ट
इसके अलावा ज्वैलरी, पर्स, चश्मा, पेन, डायरी, लेपटॉप बैग, मोबाइल कवर, टेबल स्पीकर, कैमरा कवर, ब्लूटूथ, शेविंग किट, बेल्ट, वॉलेट, दुपट्टा, ज्वैलरी, ईयरिंग्स, परफ्यूम, डियोडिरेंट, ब्रॉच, कोटपिन, घड़ियां, मेकअप बॉक्स, सॉफ्ट टॉय, टेडीबियर, वेनिटी बॉक्स, कॉस्मेटिक, फिटनेस बैंड, फुटवियर, शर्ट, जींस, ट्राउजर, सूट, साड़ी, चूड़ियां भी एक अच्छा उपहार हो सकते हैं।

वहीं बने बनाए उपहार देने के अलावा अपने साथी को उसकी पसंद की तस्वीरों को एकत्र कर कोई तोहफा स्वयं तैयार करा सकते हैं। कस्टमाइज पेन, कस्टमाइज कुशन कवर, बेडशीट, पिलोकवर, टीशर्ट, कीरिंग, पेंटिंग, विंडचाइम, कॉफीमग, स्टीकर को तैयार भी करा सकते हैं। कस्टमाइज सामान भी एक अच्छा उपहार है। 
विज्ञापन

3 of 6
बाजार में उपलब्ध चॉकलेट - फोटो : अमर उजाला
 वैलेंटाइंस वीक के लिए सज गया बाजार
-7 फरवरी से शुरू हो रहा है वैलेंटाइंस वीक।
-ग्रीटिंग, स्टेच्यू, फोटो फ्रेम, विंडचाइम की है खास रेंज ।
-उपहारों की खरीदारी शुरू।

 

4 of 6
ये दिन होंगे खास
7 फरवरी रोज डे
8 फरवरी प्रपोज डे
9 फरवरी चॉकलेट डे
10 फरवरी टेडी डे
11 फरवरी प्रॉमिस डे
12 फरवरी हग डे
13 फरवरी किस डे
14 फरवरी वैलेंटाइंस डे
विज्ञापन

5 of 6
चॉकलेट - फोटो : अमर उजाला
ये हैं विशेष उपहार 

उपहार             कीमत
कपल स्टैच्यू    175 रुपए से प्रारंभ
क्रिस्टल स्टैच्यू    200 रुपए से प्रारंभ 
फोटो फ्रेम    100 रुपए से प्रारंभ
डायरी    200 रुपए से प्रारंभ
लवकोट्स    120 रुपए से प्रारंभ 
ताजमहल    160 रुपए से प्रारंभ
विंड चाइम    250 रुपए से प्रारंभ
कॉफी मग    100 रुपए से प्रारंभ
किसिंग कपल    150 रुपए से प्रारंभ
टीशर्ट    250 रुपए से प्रारंभ
कीरिंग    50 रुपए से प्रारंभ
पेंटिंग क्रॉकरी    150 रुपए से प्रारंभ
चॉकलेट बॉक्स    150 रुपए से प्रारंभ
ग्रीटिंग कार्ड    50 रुपए से प्रारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : demo
पिंक रोज चॉकलेट  यूनिक आइटम
वैलेंटाइंस वीक में गुलाबों का विशेष महत्व होता है। इस बार पिंक रोज़ चॉकलेट बहुत यूनिक आयटम है। गुलाबी गुलाब के रंग में यह चॉकलेट आई है। इसमें रेड वैलवेट का स्वाद है। पूरी तरह फैट फ्री चॉकलेट है। इसके अलावा विंड चाइम, कार्ड्स, कपल स्टैच्यू भी पसंद किए जा रहे हैं। - पुनीत सिंह,  आर्चीज़ गिफ्ट गैलरी

उपहारों का लेनदेन शुरू
वैलेंटाइंस वीक 07 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। उपहारों का लेनदेन अभी से शुरू हो गया। उस समय कॉलेजों अवकाश हो जाएंगे, बीच में संडे आ जाएगा इसलिए युवाओं ने अभी से गिफ्ट लेना शुरू कर दिया है। इस बार क्रिस्टल के उपहारों की विशेष रेंज है।  - अमित गुप्ता, क्रिएशन गिफ्ट गैलरी शारदा रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें