फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा वैश्य समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 32 वें मेधावी वैश्य छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह को लेकर बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर की बैठक रविवार को कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर डी-ब्लॉक शास्त्रीनगर में हुई। इसमें आगामी नौ नवंबर को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में होने वाले 32वें मेधावी वैश्य छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर मंथन किया गया। इस दौरान समारोह के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। वैश्य समाज की विशिष्ट विभूतियों को शिरोमणि उपाधि से सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल होंगे। इस अवसर पर यूपी बोर्ड से 60 प्रतिशत से अधिक और सीबीएसई बोर्ड से 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी अपनी अंक तालिका संस्था द्वारा निर्धारित 28 केंद्रों पर जमा कराकर पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही आईएएस, पीसीएस, मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में लगभग 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अशोक कुमार मित्तल और महिला संयोजक गीता जिंदल होंगी। बैठक में महामंत्री प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुशील राजवंशी, गीता गर्ग एडवोकेट, उपमहामंत्री प्रवीण गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें