वैश्य समाज पश्चिमी उप्र द्वारा रविवार को गढ़ रोड स्थित एक मंडप में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। यहां कक्षा 10 और कक्षा 12 के 60 मेधावियों को सम्मानित करने के साथ ही डा. रामकुमार गुप्ता को वैश्य शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया। वहीं इंजीनियर सुरेश कुमार गर्ग, सीए राजीव कुमार और डायरेक्टर एमआईसीआई डॉ पुष्कर अग्रवाल को वैश्य रत्न की उपाधि दी गई। 12 अन्य लोगों को वैश्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के बाद प्रसिद्ध भजन गायिका अलका गोयल ने भजन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शांतिस्वरुप गुप्ता और संचालन महामंत्री एके गर्ग द्वारा किया गया। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी डॉ सरोजनी अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजीव गोयल, विपुल अग्रवाल, हरि भगवान रस्तोगी, वीरेंद्र गुप्ता, कपिल बंसल, मोहित गोयल, संजीव अग्रवाल, सचिन जिंदल, आरएस गुप्ता, नवीन चंद्र अग्रवाल, पीयूष मित्तल, नीरज मित्तल, बाबूलाल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, संदीप गुप्ता अवध किशोर गुप्ता, मनोज गर्ग, महेश चंद गुप्ता, विजय गुप्ता, अमित कुमार, विजय मोहन गर्ग, हरीश चंद्र अग्रवाल, मनमोहन तायल, मयंक अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, राजेश अग्रवाल, बीना गर्ग, रोली गोयल, शशी प्रभा अग्रवाल, शालिनी मित्तल, सीमा मित्तल, सुष्मिता गुप्ता और सीमा सिंघल आदि का सहयोग रहा।