फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जिंदा जलाने का प्रयास-महिला ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ससुरालियों पर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप
सरधना। कोतवाली पर रविवार को पहुंची एक महिला ने अपने ससुरालियों पर शनिवार की रात में जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मोदीनगर के बुरानी गांव निवासी रिया ने रविवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने करीब पांच माह पूर्व सरधना के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन तक तो वह अपनी ससुराल में ठीक रही लेकिन कुछ दिन बाद ही वह दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगा। अब युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न कर रहे है। महिला का कहना है कि शनिवार की रात में उसकी ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की और उस पर कैरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। शोर सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिया की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


खास बातें:
पांच माह पूर्व युवती ने किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें