फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एशियाई जूडो कप के लिए वैभव सेन का चयन

विज्ञापन
दौराला - एशियाई खेलों में वैभव का हुआ चयन, कोच के साथ वैभव। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। भराला गांव स्थित चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के जूडो खिलाड़ी वैभव सेन का चयन एशियाई जूडो कैडेट और जूनियर कप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 7 से 12 जून तक अल्माटी कजाकिस्तान में आयोजित की जाएगी, जिसमें एशिया के कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वैभव के चयन से अकादमी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अकादमी संचालक सत्येंद्र फौजी ने बताया कि वैभव सेन ने हाल ही में एनसीओई भोपाल में 11 से 13 मई तक आयोजित चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 73 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में हुआ। वैभव ने अपने मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक, संतुलन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। बताया कि वैभव शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं। वैभव सेन तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर सरधना विधायक अतुल प्रधान, रालोद नेता संजय पनवाड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, भाजपा नेता गौतम सिवाच, मनीष सिवाच, एथलेटिक्स कोच राहुल विहान, अकादमी के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें