संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को पावर हिटर्स और ब्लू ईगल के बीच मैच हुआ। इसमें पावर हिटर्स की टीम ने 34 रन से मैच जीता। पावर हिटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इसमें कुलदीप ने 45, दीपक ने 13 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शानू ने दो, दिनेश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू ईगल की टीम 11.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सोनू काजला ने 30, दिनेश चौधरी ने 13 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंकित ने 4, दीपक तोमर ने 2, कुलदीप ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप को चुना गया।