फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना, हस्तिनापुर, दौराला में स्वास्थ्यकर्मियों व अधिकारियों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना, हस्तिनापुर, दौराला में स्वास्थ्यकर्मियों व अधिकारियों को लगाया गया टीका
विज्ञापन

मवाना/हस्तिनापुर/दौराला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्राइवेट चिकित्सकों को कोराना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। कुल 184 लोगाें को दवाई लगाई गई। वहीं हस्तिनापुर में 43 और दौराला में 42 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएचसी के कोरोना सेल प्रभारी डॉ. देव ने बताया कि सीएचसी पर शुक्रवार को दो सेंटरों पर कोरोना से बचाव की दवाई लगाई गई। इसमें एक सेंटर पर 126 और दूसरे पर कुल 97 को दवाई लगाई जानी थी। इसमें एक सेंटर पर 110 को और दूसरे पर 74 लोगों को ही दवाई लगाई गई। इनमें तहसील अजय उपाध्याय, कानूनगो रजिस्ट्रार बिजेंद्र, आरआई अंकुर आदि कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। प्राइवेट चिकित्सकों में पूर्व चेयरमैन डॉ. नरेश चंद्रा, पूर्व चेयरपर्सन डॉ. नीरा चंद्रा, डॉ. धर्मपाल, डॉ. शानू त्यागी, डॉ. बीएम सिंह, डॉ. अनीता सिंह आदि शामिल रहे। टीकाकरण के बाद सभी स्वास्थ्य रहे। वहीं हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 43 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का रहा सहयोग
दौराला। दौराला में शुक्रवार को प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। कुल 42 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा रहे। 118 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन 42 स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद सभी स्वास्थ्य रहे। इस दौरान डॉ. सारंग, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. अलका, शशि खोकर आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें