सपा नेता कार सवार युवकों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा
सरधना। सपा नेता एंव गांव चिरौडी निवासी बिट्टू पर बृहस्पतिवार रात कुलंजन मार्ग पर कार सवार कुछ युवकों ने गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बचा। बिट्टू ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सपा नेता बिट्टू पुत्र सोहनवीर निवासी गांव चिरौडी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार द्वारा कुलंजन-चिरौडी रास्ते से होते हुए गांव लौट रहा था। बीच रास्ते में एक सफेद रंग की कार उसे मिली। कार में उसमें बड़कली निवासी कुछ युवक सवार थे, जिन्होंने उसके साथ गाली गलौज की और उस पर गोली चला दी। जिससे वह बाल-बाल बचा। इसी बीच आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने बिट्टू की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।