फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12835 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
12835 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

मेरठ। 12835 और लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 45 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए मंगलवार को 70 सत्र लगाए गए थे, इन पर 7026 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 9160 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, यहां 76.7 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
वहीं, 18 से 44 साल के बीच की उम्रवालों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है। स्लॉट खुलते ही बुक हो जाते हैं। मंगलवार को 41 केंद्रों पर 6550 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, 5338 ने टीका लगवाया, जो 81.5 प्रतिशत रहा। हालांकि 1212 लोग ऐसे रहे जो स्लॉट बुक करने का बावजूद टीकाकरण कराने के लिए नहीं पहुंचे। तीन केंद्रों पर कोवैक्सीन की बूस्टर डोज लगनी थी, जो 471 लोगों ने लगवाई। यह 94.2 प्रतिशत रहा। यह 500 लोगों को लगाने का लक्ष्य था।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए दो विशेष बूथ, नहीं बढ़ा वैक्सीनेशन
जिले में महिलाओं के लिए दो स्पेशल टीकाकरण बूथ बनाए गए। मेडिकल में लगाए गए बूथ पर 100 का लक्ष्य था, यहां 54 महिलाएं पहुंची। महिला जिला अस्पताल में 100 की जगह 54 महिलाओं ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

100 से 150 लोगों को सूची दें और टीकाकरण कैंप लगवाएं
मेरठ। 45 साल से अधिक उम्र के लोगाें के लिए अलग से भी कैंप लगाने को व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधियों व अन्य राजनीतिक संगठनों से अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण कैंप के आयोजन के लिए प्रति कैंप 100 से 150 लाभार्थियों की लिस्ट के साथ टीकाकरण में सहयोग मांगा है। इसके लिए नगर क्षेत्र के सभी 26 हेल्थ पोस्ट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें