फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों की मनमानी पर लगाम लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर सख्ती दिखाई। अमर उजाला में 12 और 14 जून को इस्लामाबाद एवं राजेंद्रनगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण नहीं किए जाने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार से बच्चों को टीकाकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के समय से अनलॉक होने तक नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण पूरी तरह बंद था। केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते टीकाकरण नहीं किया जा रहा था। वहीं, कुछ चिकित्सकों ने लॉकडाउन के समय वैक्सीन नहीं आने का हवाला दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने अनलॉक 1.0 की शुरुआत में कंटेनमेंट और बफर जोन को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की अनुमति दी थी। हालांकि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते नवजात से लेकर बच्चों का टीकाकरण न करते हुए केंद्रों से लौटाया जा रहा था। अमर उजाला ने 12 जून के अंक में इस्लामाबाद और 14 जून के अंक में शास्त्रीनगर सेक्टर-9 के राजेंद्रनगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों की खबर प्रकाशित की। जिसमें टीकाकरण न करने की लापरवाही उजागर हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती हुई तो बुधवार से दोनों स्वास्थ्य केंद्रों समेत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण शुरू हो गया। इस्लामाबाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार से टीकाकरण करने के लिए डॉक्टरों की टीम बैठा दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क और ग्लब्स पहनकर टीके लगाए जा रहे हैं। नवजात एवं शिशुओं को कोरोना से बचाना चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें