निजी अस्पतालों में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण
सरधना/मवाना। मवाना सीएचसी पर दूसरे दिन भी 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। वहीं प्राइवेट चिकित्सक, नगर पालिका कर्मचारी आदि को दूसरी डोज दी गई। कोरोना सेल प्रभारी डा. देव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 250 लोगों का टीकाकरण हुआ।
सीएचसी सरधना पर शुक्रवार को एसडीएम अमित भारतीय के वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 119 लोगों का टीकाकरण हुआ। नगर के निजी हिमालय हॉस्पिटल में भी टीकाकरण शुरू हो गया। हॉस्पिटल संचालक डॉ. ओमकार पुंडीर ने बताया कि जिला अस्पताल से 100 डोज मंगवाई गई थीं। पचास लोगों को टीका लगाया गया।
वहीं परीक्षितगढ़ में टीकाकरण के तीसरे चरण में बुजुर्गों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर वाले 40 लोगों का टीकाकरण किया गया। दूसरा टीका 28 दिन बाद लगाया जाएगा। इस मौक पर डॉ. लता, डॉ. किरन सक्सेना, बीपीएम इकरार अहमद, एएनएम सुशीला, वर्षा, ज्योति, अनामिका, सुनील सनी, टीपी सिंह, नन्दराम, नरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
वहीं हस्तिनापुर के उर्मिला त्यागी नर्सिंग होम में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरुआत हुई। सबसे पहले नर्सिंग होम की संस्थापक उर्मिला त्यागी को डॉ. नेहा त्यागी ने टीका लगाया। उसके बाद कस्बे के चिह्नित लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डॉ. शुभम त्यागी ने बताया कि कोरोना का वैक्सीन अब निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध है। इसके लिए पंजीकरण शुरू है।