मेरठ में गुरुकुल प्रभात आश्रम पहुंचे उज्बेकिस्तान के खेलमंत्री अदखान इकरामोन।
- फोटो : amar ujala
उज्बेकिस्तान के खेलमंत्री व राजदूत ने शुक्रवार को मेरठ में गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में तीरंदाजी खेल एकेडमी को देखा। उन्होंने आश्रम के वातावरण की प्रशांसा की। उन्होंने आश्रम के अध्यक्ष को उज्बेकिस्तान आने का न्योता भी दिया।
उज्बेकिस्तान के खेलमंत्री अदखान इकरामोन शुक्रवार को मेरठ के गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर गुरुकुल के ब्रह्चारियों द्वारा खेलमंत्री का स्वागत किया। अदखान इकरामोन ने सबसे पहले आश्रम में स्थित तीरंदाजी खेल एकेडमी का निरीक्षण किया। उन्होंने एकेडमी में तीरंदाजी सीख रहे ब्रह्मचारियों से बातचीत करते हुए तीरंदाजी के धनुष और तीर की कीमत के बारे में जानकारी ली।
एकेडमी के कोच विकास शास्त्री से भी अदखान इकरामोन ने तीरंदाजी के खेल के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अदखान इकरामोन ने तीरंदाजी का धनुष चलाकर भी देखा। उन्होंने आश्रम की एकेडमी में कोचिंग ले रहे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से भी मुलकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से धनुष की जानकारी ली। वहीं अदखान इकरामोन ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली।
यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश
इसके बाद खेलमंत्री अदखान इकरामोन ने उत्तर प्रदेश तीरंदाजी के महासचिव और आश्रम की तीरंदाजी एकेडमी के सचिव अजय गुप्ता को उज्बेकिस्तान आने का न्योता दिया। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान अदखान इकरामोन ने बताया कि वह भी अपने देश में तीरंदाजी के खेल को बढ़ावा देने के प्रयास में लगे हुए है। इस लिए उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी कर निरीक्षण किया। उन्हें गुरुकुल प्रभात आश्रम का प्राकृतिक वातावरण और यहां पढ़ रहे छात्रों के शारीरिक बल और उनके पढ़ाई और खेल के प्रति निष्ठा अच्छी लगी है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश