फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उत्तर प्रदेश की टीम पहुंची मेरठ, आज करेगी अभ्यास

Fri, 24 Oct 2025 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भामाशाह क्रिकेट मैदान में 26 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का मैच खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश की टीम बृहस्पतिवार रात को मेरठ पहुंची। टीम आज सुबह 9 बजे से भामाशाह मैदान में अभ्यास करेगी। कर्नाटक की टीम आज मेरठ पहुंचेगी और शनिवार सुबह 9 बजे से अभ्यास करेगी। मैच को लेकर एमडीसीए की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश की टीम होटल हारमनी इन में रुकेगी। कर्नाटक की टीम होटल ब्रेवुरा में रुकेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम का पहला मैच हिमाचल प्रदेश के साथ हुआ था। जिसमें उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 1 विकेट से हराया था। उत्तर प्रदेश की ओर से मेरठ के रितुराज शर्मा ने 96 रन की शानदार पारी खेली। कर्नाटक के साथ मुकाबले में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। कर्नाटक की टीम ने पिछले मैच को रेलवे को एक पारी से हराया था। टीम के प्रखर चर्तुवेदी ने कर्नाटक की ओर से शानदार 225 रन की पारी खेली।
बल्लेबाजों को रास आएगी विक्टोरिया पार्क की पिच
विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है। पिछले कई सालों का रिकॉर्ड देखें तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद साबित हुई है। मैच की शुरूआत में पहले एक घंटे गेंदबाजों को कुछ मदद जरूर मिलेगी, लेकिन बल्लेबाजों के लिहाज से यह पिच काफी अच्छी रहेगी। यूपी की टीम की बात करें तो यूपी के कप्तान समीर रिजवी एक अच्छे बल्लेबाज हैं और मेरठ में रहकर ही अभ्यास करते रहे हैं। उन्हें इस पिच की पूरी जानकारी है जिसका फायदा वह उठाएंगे। रितुराज शर्मा का बल्ला पिछले सत्र में भी यहां चला था और इस सत्र में उनके बल्ले से रन निकलेंगे। सहारनपुर के मोहम्मद अमान से भी शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।गेंदबाजी में स्पिन गेंदबाज शुभम मिश्रा से भी सभी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोई भी देख सकेगा मैच, स्कूली बच्चों के लिए होगी व्यवस्था
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच देखने के लिए लोगों को कोई पास या टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। लोग बिना पास के इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। एमडीसीए की ओर से कई स्कूलों को न्योता भेजा गया है। स्कूली बच्चे भी मैदान में पहुंचकर मैच का आनंद उठा सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। टीम के अभ्यास के दौरान किसी को भी मैदान में जाने की अनुमति नहीं होगी। टीम के खिलाड़ी ही केवल अभ्यास करेंगे।
उत्तरप्रदेश की टीम के सदस्य
स्वास्तिक चिकारा, आदर्श सिंह, रितुराज शर्मा, समीर रिजवी, मोहम्मद आशियान, मोहम्मद अमान, अक्षय दूबे, शुभम मिश्रा, कार्तिक यादव, नमन तिवारी, अंकुर शर्मा, काव्य तेवतिया, शिवांश यादव, वंश चौधरी, अब्दुल रहमान
कर्नाटक की टीम के सदस्य
प्रखर चर्तुवेदी, जसपीर, कार्तिकेय केपी, अनीश्वर गौतम, समित द्रविड, ध्रुव प्रखर, संजय अश्विन, हार्दिक राज, शशि कुमार, मोनीष रेड्डी, धनुष, फैजान खान, हर्षिल धर्मानी, आदित्य नायर, कार्थिक एसयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें