मेरठ में दो दिन में कुल
54720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिनमें आज सोमवार को
27360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एक पाली में 13680 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी ने नकल संबंधित कोई भी सामग्री ले जाने की कोशिश की तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बॉलपेन, एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड के अलावा कोई भी कागज या सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। घड़ी या अन्य उपकरण भी परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं। नकल का संदेह होने पर किसी भी अभ्यर्थी के जूते भी बाहर निकलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
ये बनाए गए सेंटर
शोभित यूनिवर्सिटी, एस्ट्रॉन कॉलेज ऑफ एजुकेशन नूरनगर हापुड़ रोड, बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर, डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज तेजगढ़ी, आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज गंगानगर, जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनालॉजी मवाना रोड, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज थापरनगर, इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट कॉलेज मेरठ बागपत रोड पांचली खुर्द, रामसहाय इंटर कॉलेज सोहराब गेट बस अड्डा गढ़ रोड, ऋषभ एकेडमी वेस्ट एंड रोड, सनातन धर्म इंटर कॉलेज सुभाषपुरी कंकरखेड़ा, सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सरधना रोड कंकरखेड़ा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज शारदा रोड देहली गेट ब्रह्मपुरी, शांति निकेतन विद्यापीठ मवाना रोड, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज 96 चर्च स्ट्रीट लालकुर्ती, ट्रांसलेम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन मवाना रोड, वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट आफ टेकभनोलॉजी जिटौली, मेरठ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनालॉजी एनएच-58 परतापुर बाईपास।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/