संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. केके सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार विकसित प्रदेश बनता जा रहा है। यहां कृषि क्षेत्र में भी विकास हुआ है। इसी प्रदेश ने देश को सबसे अधिक प्रधानमंत्री दिए।
उन्होंने बताया कि इस प्रदेश में ही श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या, कृष्ण जन्मस्थली मथुरा, संगम जैसे तीर्थस्थल भी स्थित हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, कुलसचिव प्रो. रामजी सिंह, डॉ. डीके सिंह, निदेशक ट्रेंनिंग प्लेसमेंट डॉ. आरएस सेंगर, प्रो. कमल खिलाड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।