यह भी पढ़ें: हवलदार की हत्या का बदला लेने, जब नकली बरात लेकर पहुंचा मेरठ का पुलिस अफसर, कुख्यात 'डाॅन' के खात्मे की दिलचस्प कहानी
मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण कर सकते हैं सीएम
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को हिदायत दी। कहा कि मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में साफ सफाई का खास ध्यान रखें।
कहा कि कोरोना के मरीजों को समय पर खाना और दवाई मिले, उनका पूरा ख्याल रखा जाए। जिन मरीजों का कोरोना की जांच की वजह से इलाज नहीं हो पाता है, उनकी जांच एंटीजन किट से कराकर उनको इलाज दिया जाए। मरीजों से बेहतर व्यवहार किया जाए।
इस दौरान प्राचार्य ने पीपीई किट की क्वालिटी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बेहतर क्वालिटी की किट का अनुरोध किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मेडिकल प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. सुधीर राठौर, डॉ. रचना चौधरी, डॉ. धीरज बालियान मौजूद रहे।