दौराला - परिवार के साथ उत्कर्ष खोखर। स्रोत:परिजन
दौराला (मेरठ)। बड़ौत की प्रवेंद्र कॉलोनी निवासी दीपेंद्र खोखर के बेटे उत्कर्ष ने जेईई मेन्स के दूसरे सत्र में भी यूपी टॉप किया। जबकि देश में 27वी रैंक हासिल की।
दीपेंद्र खोखर सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को पहले सत्र का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें उत्कर्ष ने यूपी टॉप किया था और देश में 13वां स्थान प्राप्त किया था। 20 अप्रैल को फाइनल परिणाम घोषित हुआ। इसमें भी उत्कर्ष यूपी टॉपर रहे। उनकी इस कामयाबी से परिवार में हर्ष का माहौल है। पिता दीपेंद्र ने बेटे उत्कर्ष को फोन पर बधाई दी। बताया कि उत्कर्ष ने 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। उत्कर्ष की माता गीता बड़ौत के एक कॉलेज में शिक्षिका हैं। संवाद