फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उत्कल सात घंटे और स्वर्ण मंदिर मेल एक घंटा लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के बावजूद ट्रेने घंटों लेट होने से यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है लेकिन रेलवे ट्रेनों को समय पर नहीं चला पा रहा। ट्रेन घंटो देरी से चल रही हैं। बुधवार को भी कई ट्रेनें तय समय से घंटो देरी से चलीं और यात्री परेशान हुए।
दिल्ली से चलकर हरिद्वार, देहरादून और जम्मू जाने वाली ट्रेन लेट हैं। उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे और स्वर्ण मंदिर मेल एक घंटा लेट चल रही हैं। इसके अलावा अधिकतर पैसेंजर ट्रेन एक-एक घंटा देरी से चल रही हैं। जिसके कारण यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली से चलकर मेरठ आने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन लगभग सात घंटे लेट रही। जो मेरठ सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय दोपहर 2:52 बजे की बजाय रात्रि 9:55 बजे पहुंची। हजरत निजामुद्दीन से चलकर अमृतसर जाने वाली स्वर्ण मंदिर मेल अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा लेट रही। दिल्ली से चलकर हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन मेरठ सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम 7:15 बजे की बजाय लगभग 45 मिनट देरी से आठ बजे पहुंची। दिल्ली से चलकर जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर एक घंटा लेट पहुंची। दिल्ली- सहारनपुर मेमू ट्रेन लगभग दो घंटे लेट रही। जालंधर शहर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन भी दिल्ली से मेरठ सिटी स्टेशन तक सवा घंटे लेट रही। अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। श्रीगंगानगर से मेरठ आने वाली मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन के समय में काफी समय से सुधार नहीं हो रहा है। यह ट्रेन भी डेढ़ घंटा लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें