फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख रुपए लेकर सेना का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करते थे ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
छह लाख में देते थे सेना का फर्जी नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

मेरठ।
छह लाख रुपये में सेना का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवाओं से ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया। आरोपी मेरठ समेत पश्चिमी उप्र के कई जिलों में ठगी कर चुके हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को प्रेसवार्ता में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि 22 जनवरी की शाम एलआईयू और थानाध्यक्ष सदर दिनेशचन्द्र टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो मामला सामने आया। दोनों आरोपियों का नाम राजेन्द्र दिलीप, निवासी भिलारे शेटे सतारा महाराष्ट्र, राजेन्द्र दिनकर निवासी धुमावादी सतारा महाराष्ट्र है। आरोपी आठ युवकों को लेकर 12 जनवरी से आबूलेन स्थित एमडी होटल में ठहरे थे। इनके पास से आठों युवकों के फर्जी नियुक्ति पत्र और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों नितिन त्यागी और गजानन्द वर्मा को भी नामजद किया है। वह फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से दो डायरी बरामद हुई हैं। इनमें युवकों से रकम ठगने का हिसाब लिखा है। डायरी में हिसाब के अनुसार, नौकरी के नाम पर एक युवक से 5 से 6 लाख रुपये लिए जाते थे। डायरी में कुछ और युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का अंदेशा है। ठगी के आरोपियों ने बैंक में रकम ट्रांसफर कराई है। उनके बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में किसी सरकारी अधिकारी का नाम भी सामने आ सकता है। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें