फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET : गणित ने उलझाया... बाल विकास ने घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (यूपीटीईटी) की परीक्षा बुधवार को 48 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने पेपर मुश्किल बताया, उन्हें गणित, बाल विकास और पर्यावरण ने उलझाया। परीक्षा के लिए 41110 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 36912 ने परीक्षा दी, 4198 अनुपस्थित रहे। इनमें अधिकांश ऐसे रहे, जिन्होंने परीक्षा खुद छोड़ी, जबकि सैकड़ों ऐसे भी रहे जिन्हें ओरिजनल मार्कशीट या प्रमाणित अंक पत्र न होने के कारण परीक्षा में नहीं बैठ सके। इसे लेकर कई जगह हंगामा और विरोध भी हुआ।
विज्ञापन

पहली पाली में 24435 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21922 उपस्थित रहे, जबकि 2513 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 16675 पंजीकृत थे, जिनमें से 14990 ने परीक्षा दी और 1685 अनुपस्थित रहे। बारिश में भीगते हुए भी अभ्यर्थी पहुंचे। उपस्थिति करीब 90 प्रतिशत रही। यह परीक्षा (कक्षा 1 से 5) तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जिले में 8 सचल दल बनाए गए थे। 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। जिन विद्यालयों में परीक्षा थी, उन विद्यालयों में विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई थी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। प्रवेश को लेकर कई जगह हंगामे की सूचना थी, क्योंकि नियम विरुद्ध किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया।
प्रवेश द्वार पर कराई गई वीडियो रिकॉर्डिंग
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम 5:00 बजे तक हुई। इस दौरान कई परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। कुछ जगह कैमरों से और कई जगह मोबाइल से यह रिकॉर्डिंग कराई गई। जबकि जहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे, उनकी रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखवाई गई है।
विज्ञापन

मां दिया ने पेपर, परिवार वालों ने संभाले बच्चे
परीक्षा केंद्रों के बाहर ऐसे नजारे भी देखने को मिले। माताएं परीक्षाएं दे रही थीं और उनके बच्चों को परिवार वाले संभाल रहे थे। दोनों पालियों के दौरान इस तरह की दृश्य नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें