फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपीएसएसएफ संभालेगी मेट्रो की सुरक्षा, एसपीजी आज डालेगी डेरा

विज्ञापन
संदीप,,,,, परतापुर के मोहिउददीनपुर में पीएम मोदी की जनसभा के पंडाल तैयार करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस बहुस्तरीय सुरक्षा की तैयारी में जुटी है। मेट्रो और मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा यूपीएसएसएफ (उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) संभालेगी। एसपीजी बुधवार से मेरठ में डेरा डालेगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन से मेरठ साउथ तक सफर करेंगे। इस दौरान सुरक्षा की अधिकांश जिम्मेदारी एसपीजी के अलावा यूपीएसएफ को दी गई है। प्रधानमंत्री मोहिद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। वहीं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। यह रूट प्लान बुधवार को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शताब्दीनगर से मेरठ साउथ स्टेशन और मोहिद्दीनपुर के आसपास लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में कॉलोनी और सोसायटी में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों और होटलों की लगातार चेकिंग की जा रही है। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते लगातार जांच पड़ताल कर रहे हैं। वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। होटल संचालक और उनके मैनेजर को किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान पत्र के नहीं ठहरने देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था कर उनकी तैनाती निश्चित कर दी गई है। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडे लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा और निरीक्षण कर अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें