दौराला। कैली गांव निवासी किसान सुंदर ने छह ग्रामीणों पर खेत से पेड़ उखाड़ने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
सुंदर ने बताया कि 25 जनवरी को वह रात में खेतों पर सिंचाई करने गया था। उसने देखा कि राकेश, दीपक, संदीप, रमेश, रवि, पप्पू उसके खेतों में खड़े पोपलर के पेड़ उखाड़ रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद