फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: शरारती तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, गोरखनाथ की प्रतिमा खंडित करने पर आक्रोश

Sun, 08 Mar 2020 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली के त्यौहार पर शरारती तत्वों ने थाना क्षेत्र के गांव बालूमाजरा स्थित जहारवीर गोगा मंदिर परिसर में लगी गुरू गोरखनाथ की प्रतिमा को खंडित कर एक बार फिर क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साई भीड़ को प्रतिमा खंड़ित करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने तथा नई प्रतिमा मंगवाकर लगवाने का आश्वासन देकर शांत किया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात, एसडीएम रामपुर मनिहारान, सीओ देवबंद ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान व मौके पर मौजूद ग्रामीणों से प्रतिमा खंड़ित मामले में बारीकी के साथ पूछताछ की।

बीती रात बालूमाजरा गांव स्थित जाहरवीर मंदिर परिसर में स्थापित गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने खंडित कर होली के त्यौहार पर माहौल खराब करने का प्रयास किया। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची महिलाओं ने अपने परिजनों को जब प्रतिमा खंड़ित किये जाने की बात बताई तो गुस्सा भड़क उठा ग्रामीण मौके एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस से प्रतिमा खंडित करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे।

प्रतिमा खंड़ित किये जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन में पूरी हड़कंप मच गया जिसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को प्रतिमा खंड़ित करने के अज्ञात आरोपियों की जांचकर कड़ी कार्यवाही करने तथा मंदिर परिसर में नई प्रतिमा मंगवाने के बाद मंदिर परिसर में स्थापित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को बामुश्किल शांत किया।

विज्ञापन


वहीं प्रतिमा खंड़ित किये जाने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया एसपी देहात विद्यासागर मिश्र,एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा, सीओ देवबंद चोबसिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान करण सिंह व मौके पर मौजूद ग्रामीणों से प्रतिमा खंड़ित किये जाने को लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें