फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मासूम की मौत पर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, गलत इंजेक्शन देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम की मौत पर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, गलत इंजेक्शन देने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट की जाकिर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात फलाह ए आम चैरिटेबल अस्पताल में छह वर्षीय मासूम अब्दुल आहद की इंजेक्शन देने के थोड़ी देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने कंपाउंडर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने स्टाफ से मारपीट कर शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने स्टाफ और डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अहमद नगर गली नंबर छह निवासी रईस ने बताया कि तीन दिन पहले निमोनिया की बीमारी के चलते छह वर्षीय बेटे अब्दुल आहद को अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी तबीयत ठीक थी। शाम करीब साढ़े छह बजे कंपाउंडर ने बेटे को इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन देने के थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। स्टाफ के साथ मारपीट कर शीशे तोड़ डाले। अस्पताल में मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर मामला शांत कराया। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें