फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदक बाजार में पीएनबी शाखा पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खंदक बाजार स्थित पीएनबी शाखा में अनलॉक-2 के बाद खुलने पर बहुत अधिक भीड़ हो गई। यहां शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने वाहनों ने तोड़फोड़ कर दी। शाखा पर हंगामा होता देख पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर हंगामा कर रहे युवक फरार हो गए। वहीं, बैंक शाखा प्रबंधक ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

खंदक बाजार और सुभाष बाजार के व्यापारियों के साथ आसपास के क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों के खंदक बाजार स्थित पीएनबी शाखा में खाते हैं। बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पांच लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति है। वहीं, शाखा के बाहर खड़े लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं। इस संबंध में बैंक अधिकारियों द्वारा कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी है। हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ महामंत्री अंकुर गोयल के अनुसार शुक्रवार दोपहर काफी संख्या में लोग शाखा के बाहर एकत्र हो गए। बैंक अधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा तो कुछ असामाजिक तत्वों ने शाखा के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच क्षेत्रीय व्यापारी और बैंक स्टाफ इकट्ठा हो गया। हंगामे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। चीफ बैंक मैनेजर राहुल शर्मा ने कहा कि बैंक में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की उपस्थिति आवश्यक है। इस संबंध में पत्र सौंपकर सुरक्षा संबंधी मांग की गई है।
सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहे
हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव बंसल और पूर्व अध्यक्ष नवीन अरोड़ा ने कहा कि बैंक के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस होनी आवश्यक है। व्यापारी कैश जमा करने और निकालने के लिए शाखा में आते हैं। ऐसे में कभी भी कोई आपराधिक वारदात हो सकती है। महामंत्री अंकुर गोयल ने कहा कि खंदक स्थित पीएनबी शाखा में कोई गार्ड तैनात नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संयुक्त व्यापार संघ और हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के पदाधिकारी बैंक में सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने को लेकर डीजीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

बैंक में सुरक्षा आवश्यक
शाखा में कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रहे हैं। वहीं, बाहर स्वयं जनता को इसका पालन करना चाहिए। अधिकारियों को पत्र सौंपकर बैंक के बाहर असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए पुलिस की मांग की जाएगी। - राहुल शर्मा, चीफ मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें