फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़ पर हंगामा, आरोपी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की गई। दुकान का शटर डालकर अश्लील हरकत करने का भी आरोप है। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़िता बालिका घर के पास साइकिल चला रही थी। पास में ही चाय की दुकान चलाने वाले अरविंद उर्फ पप्पू बालिका को बहलाकर दुकान के अंदर ले गया। आरोप है कि दुकान का शटर बंद कर आरोपी अश्लील हरकत करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर लोगों ने शटर खोल दिया।
इसके बाद लोगों ने आरोपी को पिटाई कर दी। मौके पर बालिका के परिजन भी पहुंए गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाने में लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। एसपी सिटी आयुष कहना है कि बालिका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें