फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल के गेट निर्माण को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मस्थल के गेट निर्माण को लेकर हंगामा
विज्ञापन

सरधना। सरधना मोहल्ला रामतलैया में एक धार्मिक स्थल के गेट निर्माण को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पालिका टीम मौके पर पहुंची। हंगामा होने पर टीम लौट गई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामतलैया में धार्मिक स्थल की कमेटी गेट का निर्माण करा रही हैं। निर्माण को गलत बताते हुए गेट के नजदीक प्लाट मालिक व दूसरे समुदाय के लोग विरोध में है। मंदिर कमेटी दूसरे पक्ष पर अवरोध पैदा करने का आरोप लगा रही है। बुधवार को इस मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पालिका के लिपिक मनोज के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने निर्माण रुकवाने का प्रयास किया तो लोगों ने हंगामा कर दिया। जिसमें पर दोनो पक्ष भिड़ गए। यह देख टीम लौट गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, ईओ अमिता वरुण का कहना है कि इस मामले में बृहस्पतिवार को मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें