फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिमकिया राजवाहे में मिली बच्ची का शव दफनाने के दौरान परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची का शव दफनाने को लेकर हंगामा
विज्ञापन

जानीखुर्द (मेरठ)। जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया रजबहे में बुधवार को मिले छह साल की बच्ची के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान में बच्ची का शव दफनाने के दौरान परिजनों ने हंगामा किया।
बुधवार को जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया रजबहे में गांव महपा के समीप छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बच्ची की शनाख्त तौहिदा उर्फ सोनिया पुत्री सोनू निवासी गांव भांगरौला थाना खेड़की दौला गुरुग्राम के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बच्ची तोहिदा उर्फ सोनिया के शव का पोस्टमार्टम मेरठ मोर्चरी में किया गया। परिजन उसका शव दफनाने के लिए नौचंदी थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान में लेकर गए। परिजनों ने कब्रिस्तान के संचालकों से बच्ची के शव को कब्रिस्तान में दफनाने की रसीद मांगी, लेकिन संचालकों ने बताया कि वह दफनाने की कोई रसीद नहीं देते हैं। इस बात पर परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद परिजन बच्ची का शव लेकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, गांव भांगरौला निवासी सायरा ने अपने पति सोनू और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि सोनू ने उसका, बेटी तौहिदा उर्फ सोनिया (6) और डेढ़ साल के बेटे अंकुर को 27 फरवरी की रात कार में अपहरण कर मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में तीनों को एक रजबहे में धकेल दिया था। वह किसी प्रकार बच निकली, लेकिन दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चला। 28 फरवरी को जिला गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में रजबहे में अंकुर का शव बरामद हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें