फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में मकान के सामने बनीं सीढ़ियां तोड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में मकान के सामने बनीं सीढ़ियां तोड़ने पर हंगामा
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला गुजरान गेट के निकट बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम पर लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पालिका की टीम विरोध के दो मकानों के सामने बनी सीढ़ियां हटवाकर लौट गई। इस मामले में मोहल्ले के लोगों ने पालिका टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पालिका के सहायक नजूल लिपिक ने भी विरोध करने वालों पर कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है।
नगर पालिका की टीम बृहस्पतिवार दोपहर सहायक नजूल लिपिक पूरण के नेतृत्व में मोहल्ला गुजरान गेट पहुंची। सड़क पर सीढ़ियां बनाकर नाली अवरुद्ध करने की शिकायत पर पालिका की टीम अंशुल त्यागी व प्रभात शर्मा के मकान के सामने पहुंची और सीढ़ियां तोड़नी शुरू की, जिसका लोगों ने विरोध किया। कहा कि जिन मकानों के सामने सीढ़ियां तोड़ी जा रही हैं, उनसे अधिक सीढ़ियां बराबर के मकानों के सामने बनी हैं, उन्हें भी हटाया जाए। इसका जवाब पालिका की टीम के पास नहीं था। हंगामा बढ़ा तो टीम वहां से लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुल त्यागी व प्रभात शर्मा ने पालिका टीम पर आरोप लगाया कि वह सड़क से अतिक्रमण हटवाने के नाम पर पक्षपात करती है। मोहल्ले के लोगों ने पालिका टीम की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। उधर, सहायक नजूल लिपिक पूरण ने भी टीम के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम अमित भारतीय का कहना है कि दो पक्षों की शिकायतों पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें