फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के खुलासे से संतुष्ट नहीं होने पर परिजनों का थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की हत्या के खुलासे से संतुष्ट नहीं होने पर परिजनों का थाने में हंगामा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। करीब एक सप्ताह पूर्व गांव रहदरा के किसान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो मजदूरों को गिरफ्तार करते हुए मामले के खुलासे का दावा किया था। लेकिन पुलिस के इस खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। बुधवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी के पुन: जांच के आश्वासन पर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
गांव रहदरा निवासी सीनू उर्फ गौतम त्यागी पुत्र राजबल की 17 मार्च की रात हत्या कर दी गई थी। उसका शव खेताें में पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गांव आलमगीपुर बढ़ला निवासी सुरेश उर्फ छोटू और गांव कलजंरी थाना जानी निवासी अजय को गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक की मां राजबाला व पत्नी रेखा अन्य दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंची और हंगामा किया। आरोप लगाया कि गांव के दो लोग सीनू उर्फ गौतम त्यागी को घटना की रात घर से बुलाकर ले गए थे। उक्त दोनों ने ही सीनू को शराब पिलाकर हत्या की। पीड़ित परिवार ने उक्त दोनों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने हत्यारोपियों को बचाते हुए गांव आलमगीर बढ़ला निवासी कुलवेन्द्र सिंह के दो नौकरों को हत्या में जेल भेज दिया। जबकि दोनों आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद परिजन थाने में धरने पर बैठ गए। थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को शांत करते हुए हत्या की पुन: जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि पीड़ित परिवार के लोग गांव के दो लोगों पर सीनू की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें