फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब की भूमि पर मदरसे के विरोध में तहसील पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सारा में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से मदरसा बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम और तहसीलदार पर भूमाफिया से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए 15 दिन में ध्वस्तीकरण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भूमि बचाओ संघर्ष समिति गाजियाबाद के बैनर के तले ग्रामीण और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भूमाफिया ने गांव में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से मदरसा बना लिया है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच की तो अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। एसडीएम और तहसीलदार भूमाफिया से मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए गैलरी में धरना देकर बैठ गए। इस दौरान एसडीएम और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामला बढ़ता देख एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस दौरान नितिन शर्मा, आयुष त्यागी, नीरज शर्मा, पंकज कंसल, विक्रम सिंह, अश्वनी, पंकज शर्मा, सुशील प्रजापति, निशांत त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें