मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मरीज की उपचार के दौरान मौत होने पर बुधवार को उपचार में लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। परिजनों की डाक्टर और स्टाफ से कहासुनी हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
मोहम्मद हुसैनपुरा जानसठ के रहने वाले रितिक को लिवर में इंफेक्शन होने के कारण अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया था। कई डाक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार शाम को रितिक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब उन्होंने रेफर करने के लिए कहा तो उन्होंने मौत होने की बात कही। यदि मौत हो गई थी तो बार-बार दवाइयां और जांच के नाम पर पैसे क्यों वसूले जा रहे थे। परिजनों की स्टाफ से कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई।