मेरठ। लिसाड़ी गेट में नालों की सफाई के लिए फतेहउल्लापुर रोड पर खड़ी की गई नगर निगम की जेसीबी में बुधवार सुबह करीब पांच बजे असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगाने वाले की तलाश में पुलिस ने घटना स्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद नगर निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि जेसीबी में आग लगाने वालों को पुलिस तलाश कर रही है, जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। संवाद