फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टांप घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी विशाल की गिरफ्तारी की रखी मांग
विज्ञापन


मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्टांप घोटाले के मुख्य आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी विशाल वर्मा की गिरफ्तारी की मांग के लिए बुधवार को मेरठ व्यापार मंडल ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। आरोपी पर सख्त कार्रवाई के लिए व्यापारियों ने हंगामा किया। एसएसपी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल, महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा समेत कई पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि केस दर्ज होने के कई दिन बाद भी एडवोकेट विशाल वर्मा गिरफ्तार नहीं हुआ है। विशाल वर्मा के अन्य कई साथी भी फरार हैं। शैंकी वर्मा ने कहा कि एडीजी से भी इस मामले में शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने स्टांप घोटाले के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग रखी। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें